संभल। त्योहारों के सीजन में सराफा बाजार में कारोबारियों ने अच्छे कारोबार की उम्मीद में तैयारी की है। मगर सोना-चांदी के भाव में उछाल आने से कारोबार पर फर्क दिखाई दे रहा है। सोमवार को सोना 1.28 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.78 लाख रुपये प्रति एक किलो रही। कारोबारियों का कहना है कि दाम ज्यादा होने की वजह से कम वजन के आभूषण उपलब्ध हैं। अधिकतर लोग महंगाई को देखकर ही हल्के आभूषणों की खरीदारी ही पसंद कर रहे हैं।
सराफा बाजार में कारोबारियों ने धनतेरस के साथ-साथ दीपावली को लेकर तैयारी की है। लोगों ने आभूषणों की खरीदारी भी शुरू कर दी है लेकिन पिछले वर्ष की तरह माहौल नहीं दिख रहा। इसकी वजह सोने और चांदी के भाव में लगातार उछाल आना है। हालांकि भाव को लेकर कारोबारियों ने कम वजन वाले आभूषण और अन्य वस्तुओं का स्टॉक दुकानों पर रखा है, फिर भी लोग जेब पर ज्यादा बोझ न पड़े, इसे ध्यान में रखकर खरीदारी कर रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि भाव में उछाल का सीधा असर कारोबार पर दिख रहा है। इस बार त्योहारों के सीजन में पिछले वर्ष की तरह कारोबार रहने की उम्मीद नहीं है।
000000000000
धनतेरस के लिए चांदी की मछली और कछुए की अंगूठी भी
संभल। वैसे तो धनतेरस पर चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति और बर्तनों की खरीदारी होती है लेकिन इस बार चांदी की मछली और कछुए की अंगूठी भी मौजूद है। चांदी की मछली की कीमत 2500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की है। जबकि कछुए की अंगूठी की कीमत 400 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक है। बात दीपावली को लेकर सोने के आभूषणों की करें तो अंगूठी, सेट और मंगलसूत्र कम वजन के तैयार कराए गए हैं। जिनकी खरीदारी के लिए भी लोग काफी सोच रहे हैं क्योंकि भाव ज्यादा है।
0000000000000
क्या बोले कारोबारी-
.सोने-चांदी के भाव में लगातार उछाल आ रहा है। जिस वह से कारोबार पर फर्क दिखाई दे रहा है। लोग जेब को देखकर कम वजन वाले जेवर खरीद रहे हैं। -अजय कुमार गुप्ता, संभल
00000000000
.इस समय कारोबार बहुत कम है। यह सोने-चांदी के भाव में बढ़ोतरी असर है। त्योहारों पर भाव इसी तरह बढ़ता रहा तो काम पर और फर्क पड़ सकता है। -महेंद्र कुमार, संभल
00000000000
.भाव में उछाल आ रहा है, इसलिए कम वजन वाले आभूषण मौजूद हैं। बिक्री भी प्रभावित हो रही है। पिछले साल की तुलना में इस बार कारोबार नहीं दिख रहा। -प्रतीक अग्रवाल, संभल
0000000000
.लोग भाव को देखकर परेशान हैं। हम आज कम भाव के आभूषण बेचते हैं तो अगले दिन महंगा खरीदना पड़ता है। क्योंकि भाव लगभग रोजाना बढ़ रहा है। -संजीव अग्रवाल, संभल
0000000
दिवाली के त्योहार को लेकर सर्राफा बाजार पर महंगाई का असर नजर आ रहा है। हालांकि त्योहार की परंपरा निभाने के लिए लोग सोने चांदी के डिजाइनर और हल्के व छोटे जेवर पसंद कर रहे हैं।
-दीप गोयल, सराफा कारोबारी, चंदौसी
सोमवार को सोने का रेट 1.31 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 1.82 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। ग्राहक त्योहार पर खरीदारी तो कर रहे हैं लेकिन हल्के और छोटे जेवर ही पसंद कर रहे हैं।
अभय गोयल, सराफा कारोबारी, चंदौसी