चोर दो घरों से सोने-चांदी के जेवर और एक क्विंटल मेंथा ऑयल ले गए। मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मिठौली निवासी गुलेहसन का मकान सड़क किनारे हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात चोरों ने कमरे में कूमल लगा लिया और तिजोरी का ताला तोड़ 50 हजार रुपये, सोने-चांदी का जेवर और एक क्विंटल मेंथा ऑयल ले गए। कुल 2.50 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। वहीं, इसी गांव में महेंद्र पुत्र रूपचंद्र के घर में भी चोर कूमल लगाकर घुस गए। यहां से पांच हजार रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवर समेत कुल 1.50 लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई। मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
तीन नलकूपों को भी बनाया निशाना
संभल। चोरों ने मिठौली के जंगल में सोमवीर, सुरेश और अमरपाल के नलकूपों को भी निशाना बनाया। चोर यहां से स्टॉर्टर, केबल ले गए। पुलिस को तहरीर दी है।