फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के द्वार पर प्रेमिका ने खाया कीटनाशक

Thu, 24 May 2018 01:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
गहने चोरी होने के बाद लड़की के माता-पिता ने खोपोली थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट। - फोटो : 123rf.com
विज्ञापन
जनपद बदायूं के एक गांव की युवती चंदौसी में प्रेमी के पास आ गई। वह प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। प्रेमी के मना करने पर प्रेमिका ने कीटनाशक खा लिया। कीटनाशक खाता देख प्रेमी के हाथ पांव फूल गए। प्रेमी ने किसी तरह हालत में सुधार किया और प्रेमिका को गांव पहुंचाने के लिए निकल पड़ा, लेकिन रास्ते में प्रेमिका प्रेमी को झांसा देकर गायब हो गई।
विज्ञापन


रात 10 बजे करीब भारत विकास परिषद के एक पदाधिकारी ने  युवती को लावारिस  हालत में देखा और महिला हेल्प लाइन पर कॉल की। युवती को महिला हेल्प लाइन की कोऑर्डिनेटर  के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद बुधवार की सुबह महिला हेल्प लाइन कोऑर्डिनेटर ने युवती के माता पिता को जानकारी दी और युवती को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।  
जनपद बदायूं के गांव निवासी एक युवती का गांव के दूसरे जाति के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।


यह युवक अपने साथियों के साथ चंदौसी के आवास विकास में रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली है, लेकिन युवती के परिजनों को इसकी भनक तक नहीं थी। वे युवती की शादी के लिए रिश्ते की बात कर रहे थे। 
विज्ञापन


युवती को जब रिश्ता तय होनी की जानकारी हुई तो वह मंगलवार की सुबह घर छोड़कर प्रेमी के पास चंदौसी के आवास विकास चली आई। प्रेमी ने इस प्रकार आने पर नाराजगी जाहिर की और गांव वापस जाने की बात कही। इस पर प्रेमिका ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जब युवती की हालत बिगड़ी तो प्रेमी और उसके साथियों के होश उड़ गए।


प्रेमी के दोस्तों ने युवती को किसी तरह उल्टियां कराईं। इससे उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ। हालत में सुधार होने पर प्रेमी व उसके साथी युवती को उसके गांव छोड़ने के लिए जाने लगे, लेकिन युवती झांसा देकर रास्ते से गायब हो गई। प्रेमी व साथियों ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन युवती नहीं मिल सकी।  


इसी दौरान भारत विकास परिषद के पदाधिकारी विजय पांचाल को रात दस बजे करीब एक युवती बाजार में लावारिस हालत में घूमती मिली। जानकारी करने पर शक हुआ तो उन्होने महिला हेल्प लाइन की जिला को ऑर्डिनेटर संगीता भार्गव को जानकारी दी। जिला को ऑडीनेटर  संगीता भार्गव ने युवती की काउंसलिंग की और उसके पिता का मोबाइल नंबर लेकर उन्हे सूचना दी। बुधवार की सुबह माता पिता व अन्य परिजन संगीता भार्गव के पास आ गए।


उन्होंने बताया कि वह पुत्री को पुलिस भर्ती की तैयारी करा रहे है। इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। काफी समझाने के बाद युवती माता पिता के साथ जाने को तैयार हो गई, जबकि घटना के बाद से प्रेमी भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें