फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरौरा बैराज में उतराता मिला युवती का शव

सार

26 सितंबर को अनूपशहर गंगा पुल से छलांग लगाने वाली युवती का शव शनिवार को गंगा के नरौरा बैराज में उतराता मिला।नरौरा बैराज के जनपद संभल की सीमा पर शनिवार को कुछ लोगों ने गंगा में एक युवती का शव उतराता देखा।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुन्नौर। 26 सितंबर को अनूपशहर गंगा पुल से छलांग लगाने वाली युवती का शव शनिवार को गंगा के नरौरा बैराज में उतराता मिला। युवती ने पिता के रात में मोबाइल चलाने पर डांटने से क्षुब्ध होकर यह कदम उठाया था। युवती राजौर गांव की निवासी थी।
विज्ञापन

नरौरा बैराज के जनपद संभल की सीमा पर शनिवार को कुछ लोगों ने गंगा में एक युवती का शव उतराता देखा। सूचना पर मौके पर नरौरा बैराज चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवती के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। इसी बीच अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजौर निवासी राजकुमार अपने परिजनों के साथ बैराज पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान अपनी 19 वर्षीय बेटी कोमल के रूप में की। बेटी के शव को देखकर परिजन फफक पड़े। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवती के पिता राजकुमार ने बताया कि उनकी बेटी कोमल अनूपशहर के एक कॉलेज मेें बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थीं। वह 26 सितंबर की सुबह आठ बजे घर से तैयार होकर कॉलेज गई थीं। दोपहर 12 बजे वह कॉलेज से निकलकर अनूपशहर गंगा पुल पहुंची। इसके बाद उसने पुल से छलांग लगा दी। उसका कॉलेज बैग और मोबाइल पुल के समीप पड़ा मिला था। परिजनों के अनुसार उसने गंगा में कूदने से पहले अपने फुफेरे भाई को फोनकर आत्महत्या करने की सूचना दी थी।
विज्ञापन

फुफेरे भाई ने तत्काल इसकी जानकारी युवती के परिजनों को दी थी। जब तक वह गंगा पुल पर पहुंचे तब तक युवती गंगा नदी में कूद चुकी थी। परिजन गोताखोर की मदद से उसको लगातार तलाश रहे थे। शनिवार सुबह उसका शव नरौरा बैराज से बरामद हो गया। परिजनों के अनुसार युवती को उसके पिता ने रात के समय मोबाइल चलाने को लेकर डांट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें