फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छेड़खानी के विरोध में हुए पथराव में घायल लड़की की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव में दो अगस्त को छेड़खानी का विरोध करने पर हुए दो समुदाय में हुए पथराव में आरोपी पक्ष की 17 वर्षीय लड़की के पेट व सीने में ईंट लग गई थी। उपचार के दौरान उसकी मुरादाबाद में शनिवार को मौत हो गई। शव घर पहुंचने मृतका मां ने दूसरे पक्ष पर ही मारपीट का आरोप लगाया है तथा परिजनों के जेल से छूटकर आने पर ही अंतिम संस्कार करने की बात कही थी।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव में दो अगस्त को खेत पर जा रही लड़की से दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ की थी। लड़की के भाई के विरोध करने पर आरोप लड़के व उसके पक्ष के लोगों ने पथराव किया था। पुलिस ने तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया था। इस पथराव में आरोपी की 15 वर्षीय बेटी के पेट व सीने में ईंट लग गई थी। घटना के समय उसका नाम सामने नहीं आया था। पिता व परिवार के अन्य लोग जेल चले गए थे। रीना का उपचार मुरादाबाद चल रहा था। वहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। मृतका की मां का कहना है कि उसकी बेटी की आंत फट गई थी। मां ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। कहा कि जब तक लड़की के पिता व अन्य परिजन जेल से बाहर नहीं आते, वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगी। गांव में अभी भी पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें