फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गीदड़ के हमले से बालिका घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बिलारी कोतवाली क्षेत्र के जरगांव निवासी अवधेश की तीन वर्षीय बेटी आरुषि पर गीदड़ ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन

अवधेश ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह अपने परिवार के साथ खेत पर गेहूं की फसल काट रहा था। वहीं पेड़ के नीचे उसकी बेटी आरुषि खेल रही थी, जबकि पांच माह का बच्चा लेटा हुआ था। इसी दौरान एक गीदड़ ने उसकी बेटी आरुषि पर हमला कर दिया। चीखने की आवाज सुनकर वह और परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे। किसी तरह गीदड़ को भागया।
गीदड़ ने बालिका के चेहरे से मांस नोंच लिया। हाथ और पांव पर भी हमला किया है। परिजन गंभीर हालत में बालिका को चंदौसी अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें