फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: किशोरी के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी हुए फरार

Wed, 24 Aug 2022 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, संभल

सार

एक गांव निवासी किसान ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी सोमवार की शाम खेत से बाजरा लेने जा रही थी। रास्ते में दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और बाजरे के खेत में खींच ले गए और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सौंधन क्षेत्र में खेत पर बाजरा काटने जा रही किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


एक गांव निवासी किसान ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी सोमवार की शाम खेत से बाजरा लेने जा रही थी। इसी दौरान वहां रास्ते में पहले से मौजूद दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और बाजरे के खेत में खींच ले गए और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि किशोरी ने घर आकर अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। थाने के कार्यवाहक प्रभारी रोशन सिंह ने बताया कि गांव भमौरी पट्टी निवासी रोहन और धर्मवीर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी भागे हुए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें