Get Islamic studies done in BHU and other universities too
- फोटो : SAMBHAL
संभल के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के पोते और सपा विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सनातन धर्म की पढ़ाई कराई जाए लेकिन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय समेत अन्य जितने भी विश्वविद्यालय हैं उनमें भी इस्लामिक स्टडीज की पढ़ाई होनी चाहिए।
बृहस्पतिवार को विधायक ने अपने संभल स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इस्लामिक स्टडीज विभाग ने सनातन धर्म की पढ़ाई शुरू कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। वह भी 2005-06 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कैबिनेट पद पर रह चुके हैं। इसलिए वह विश्वविद्यालय के इस प्रस्ताव पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की पढ़ाई शुरू कराने के अलावा अन्य किसी भी धर्म की पढ़ाई शुरू कराई जाए लेकिन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय व देश के अन्य विश्वविद्यालयों में भी इस्लामिक पढ़ाई करानी चाहिए। तभी समानता होगी। संवाद