फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागृति मंच ने गीता जयंती मनाई, भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश बताए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर के दुर्गा कालोनी में हिंदू जागृति मंच के तत्वावधान में गीता जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इसमें मंच के संरक्षक सुशील कुमार मेहरोत्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत गीता दुनिया का सबसे पवित्र व श्रेष्ठ ग्रंथ है। आज ही के पावन दिन कुरुक्षेत्र के मैदान में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया था। तभी से गीता जयंती मनाई जाती है। गीता का उपदेश मनुष्य का जीवन आदर्श व श्रेष्ठ बनाने के लिए प्रेरित करता है साथ ही यही एक ऐसा ग्रंथ है जिसकी जयंती मनाई जाती है। मंच के संस्थापक सदस्य अजय कुमार शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गीता में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन के मन में महाभारत युद्ध के दौरान पैदा होने वाले भ्रम को दूर करते हुए जीवन को सुखी व सफल बनाने के लिए उपदेश दिए थे। कहा था कि अपने धर्म और कर्म को सर्वोपरि रखते हुए हमें अपने जीवन को जीना चाहिए। इस दौरान सुबोध कुमार गुप्त, अजय कुमार गुप्त ‘सर्राफ’, नवनीत कुमार, दीपक शर्मा, विशेष शर्मा, दुष्यंत मिश्र, भरत, शशि शंकर लाठे, सुधीर शर्मा, अतुल शर्मा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामराज भंडूला व संचालन विकास कुमार वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें