चंदौसी। लायंस क्लब चंदौसी विशाल की ओर से सीता रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका मंजू गुप्ता व सह संयोजिका गीता वार्ष्णेय के मार्गदर्शक में महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति के साथ मनोरंजन से परिपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तीज क्वीन का ताज गीता अग्रवाल के सिर सजा। उन्हें क्राउन और सैश पहना कर सम्मानित किया गया। क्लब की ओर से सभी शृंगार किट और कृष्णावतार गुप्ता की ओर से उपहार भेंट किए गए। संवाद