संभल। शहर के एमजीएम कॉलेज में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई। इसमें जागरूकता फैलाने का भी आह्वान किया गया।
बुधवार को आयोजित किए गए कार्यक्रम में यातायात पुलिस की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न सड़क संकेतो के बारे में बताया गया। हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व की जानकारी दी। बताया कि सुरक्षित ड्राइविंग के लिए क्या करना चाहिए। उपायों की जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक उत्तर दिए और सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी जागरूकता और गंभीरता का परिचय दिया। विद्यार्थियों ने यह संकल्प भी लिया कि वे स्वयं नियमों का पालन करेंगे और अपने परिवार व समाज में भी सुरक्षित यातायात के संदेश को फैलाएंगे।