फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को सलामत देख आई सांस में सांस

Fri, 03 Mar 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
संभल-मुरादाबाद मार्ग पर असालतनगर बघा के निकट गुरुवार को जिले के सिरसी स्थित बहमन पब्लिक स्कूल की बस का टायर फट गया। बस में बीस से अधिक बच्चे सवार थे, जैसे ही टायर फटा तो बस असंतुलित हो गई। वह डिवाइडर से जा टकराई। बच्चे घबरा गए और चीख पुकार का माहौल बन गया।
विज्ञापन


इस घटना में किसी बच्चे के सिर पर चोट आई, तो किसी के घुटने में। कुल 11  बच्चों को चोटें आईं हैं। गनीमत रही कि किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। न ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बच्चों को सलामत देख अभिभावकों की सांस में सांस आई। अभिभावक अपने बच्चों को घर ले गए। थाने पर अभिभावकों ने प्रदर्शन भी किया।

सिरसी के बहमन पब्लिक स्कूल की बस गुरुवार को दोपहर 2.30 बजे के बाद मैनाठेर व आसपास के गांवों के बच्चों को छोड़ने के लिए निकली थी। जब यह बस तीन बजे के करीब असालतनगर बघा के करीब पहुंची, तो अचानक बस का टायर फट गया। टायर फटने से बस असंतुलित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। बच्चे घबरा गए। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने बच्चों को संभाला। मैनाठेर थाने में  घटना की सूचना दी गई। वहीं बस के चालक ने तत्काल प्रिंसिपल तथा ट्रांसपोर्ट प्रभारी को घटना की सूचना दी। 
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट प्रभारी ने तत्काल दूसरी बस भेजी। तब तक मौके पहुंचे अभिभावक बच्चों की हालत देख कर आक्रोशित हो गए। एक अभिभावक ने हादसे की बाबत प्रधानाचार्य से बातचीत की। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने घटना की जिम्मेदारी लेने से इनकार किया, तो अभिभावकों ने हंगामा कर दिया। तब तक स्कूल से दूसरी बस आ गई।

बस में बैठाकर अभिभावक अपने बच्चों को घर को ले गए। कुछ अभिभावक वहीं रह गए। उन्होंने थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। चालक भी पुलिस हिरासत में है। 

इसके बाद बस संचालक और स्कूल प्रबंधन के सदस्य पहुंच गए। स्कूल के प्रिंसिपल ने माना कि टायर चेक न करने की लापरवाही हुई है। ऐसी पुनरावृत्ति अब नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट प्रभारी और चालक की जिम्मेदारी थी कि वे समय रहते टायर चेंज कराते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह रही कि बस की स्पीड ज्यादा नहीं थी। किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं है। हादसे के बाद सभी बच्चों को उनके घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें