संभल। पड़ोसी जनपद बदायूं में प्रधान पद के दावेदारों ने मतदाता को लुभाने के लिए शराब बांटी और इसमें चार लोगों की मौत हुई तथा एक व्यक्ति की आंख की रोशनी चली गई। इस घटना के बाद प्रधान पद के चार दावेदार जेल गए हैं लेकिन संभल जिले का प्रशासन भी सतर्क हो गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि अगर कोई शराब बांटता है और उसके बारे मे गोपनीय सूचना मिलती है तो पुलिस छापा मारेगी और कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों पर गैंगस्टर लगाया जाएगा।
अवैध शराब के खिलाफ जनपद में एक महीने से पुलिस का अभियान चल रहा है लेकिन बड़ी बरामदगी हुई लेकिन अभी जिले में कई गांव ऐसे हैं जहां पर शराब का कारोबार अवैध तरीके से चल रहा है। असमोली क्षेत्र के अखबंदपुर गांव में एक दो घर ऐसे हैं जहां पर कच्ची शराब उतारी जाती है। पुलिस ने पिछले दिनों दबिश दी थी।
कई घरों में चेकिंग की गई पर कच्ची शराब उतारने वाले हाथ नहीं आए। ऐसा लगता है कि उन्हें पहले ही पुलिस की दबिश के बारे में सूचना मिल गई थी। इसके अलावा भी कई गांव ऐसे हैं जहां पर शराब का अवैध कारोबार है। केवल कच्ची शराब उताराने तक नहीं बल्कि हरियाणा से शराब मंगाई जा रही है। अझरा गांव में प्रधान पद के दो दावेदार शराब बांटते हुए पकड़े जा चुके हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी का कहना है कि शराब बांटना अपराध है। इसलिए पुलिस सतर्क है और लोगों से आग्रह है कि वे थाना प्रभारियों और पुलिस क्षेत्राधिकारियों के मोबाइल नंबर पर कॉल करके गोपनीय सूचना दें। पुलिस उन लोगों पर कार्रवाई करेगी जो शराब बांट रहे हैं।
इन नंबरों पर करें कॉल
9454404030 पुलिस अधीक्षक
9454401093 अपर पुलिस अधीक्षक
9454404055 संभल कोतवाली
9454404053 नखासा थाना
9454404040 थाना हयातनगर
94544401546 पुलिस क्षेत्राधिकारी
9454404035 कोतवाली चंदौसी
9454404030 थाना बहजोई
9454402946 थाना रजपुरा
9454404029 थाना असमोली
9454402936 थाना धनारी
94544002938 कोतवाली गुन्नौर
9454404046 थाना कुढ़ फतेहगढ़