जुनावई। थाना पुलिस ने करीब छह माह पहले हुए डबल मर्डर में शामिल नौ अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
जुनावई थाना क्षेत्र के लावर गांव में रंजिश के चलते 28 अगस्त 2023 को घर में घुसकर सोते समय उमेश कुमार व प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मृतक प्रताप सिंह के भाई कांति सिंह ने गांव के ही जय नारायण, विजय पाल, हरि ओम, कालीचरण उर्फ काली, जयपाल समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच में रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चमरपुरा के सत्यपाल, बहजोई थाना क्षेत्र की ओड़ा की मड़ैया के ऋषिपाल, केलादेवी थाना क्षेत्र गांव करछुली के उमेश और लदनपुर गांव के बहादुर के नाम भी संज्ञान में आए थे। पुलिस ने सभी खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।