फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों तक पहुंची गंगा, चलने लगी नाव

Mon, 25 Jul 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
विज्ञापन
जुनावई क्षेत्र के रघुपुर पख्ता के मुख्य रास्ते में पहुंचा बाढ़ का पानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
 बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। नरौरा स्थित गंगा बैराज में  जल स्तर बढ़ने लगा है। गुन्नौर तहसील के  रघुपुर पुख्ता गांव में खतरा बढ़ गया है क्योंकि चौबीस घंटे के भीतर गांव के गलियारों में  एक से डेढ़ फीट तक बारिश का पानी भरा गया है। लोग उसी  पानी में होकर गुजर रहे हैं। प्रशासन की ओर से गांव में नाव की व्यवस्था की गई है लेकिन अभी उसका प्रयोग बहुत कम ही लोग कर रहे हैं।  

गुन्नौर तहसील के एसडीएम कृपाशंकर और तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने रविवार को पानी बढ़ने की सूचना पर गांव का दौरा किया है। ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। गांव के लोगों ने कहा कि प्रशासन निगरानी बनाए रखे। अगर पानी बढ़े तो तत्काल नाव के माध्यम से उनका सामान सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर एसडीएम ने कहा कि गांव में लेखपाल तैनात है जैसे ही लेखपाल की सूचना मिलेगी तत्काल नाव के माध्यम से ग्रामीणों को ऊंचे स्थानों पर शिफ्ट करा दिया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने गांव के कोटेदार को राशन का सही समय पर वितरण करने के आदेश दिए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें