नगर के कैथल गेट से 23 अगस्त को हरप्यारी का परिवार मोहल्लेवासियों के साथ राजस्थान स्थित बागड़ जाहरवीर बाबा के दर्शन करने गए थे। शनिवार को वापस लौटते समय बस बृजघाट पर रुकी। सभी गंगा में स्नान करने लगे। तेज बहाव में गोलू (20)पुत्र लक्ष्मीनारायण और शिवम (18) पुत्र नंदकिशोर डूबने लगे। युवकों को डूबता देख परिजनों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। गोताखोरों की मदद ली गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने गोलू को तलाश कर लिया।
बाहर निकाला गया। डॉक्टर के पास ले जाया गया। परीक्षण के बाद चिकित्सक ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। गोताखोरों ने अंधेरा होने के कारण शिवम को तलाश करने में असमर्थता दिखाई। परिजनों से रविवार को सुबह तलाश करने की बात कही। इस पर परिजन गोलू का शव लेकर चंदौसी आ गए। परिवार में कोहराम मच गया।
राजनीतिक लोग पहुंचे पीड़ित परिवार को सांत्वना देने
चंदौसी। सपा के वरिष्ठ नेता सतीश प्रेमी हादसे की सूचना पर परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। परिवार को दुख के समय में ढांढस बंधाया। बसपा के पूर्व विधायक गिरीश चंद्र भी परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए। भाजपा की पूर्व मंत्री गुलाब देवी भी शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए मौके पर पहुंची।