फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दीपदान से जगमगाए गंगा के घाट, मुख्य स्नान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गांव सिसौना डांडा में गंगा किनारे लगे कार्तिक पूर्णिमा मेले में मंगलवार की शाम को दीपदान से गंगा के घाट जगमगा उठे। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धालुओं ने पहले गंगा में स्नान किया और दीपदान करके ईश्वर से प्रार्थना की। मंगलवार दोपहर में प्रभारी मंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद गंगा किनारे दुग्धाभिषेक करके पूजा अर्चना की। सांस्कृतिक पंडाल में प्रभारी मंत्री का रजपुरा स्थित आवासीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय छात्राओं ने स्वागत गीत से अभिनंदन किया। मंगलवार दोपहर से ही मेला में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। जिला पंचायत प्रशासन का अनुमान है कि बुधवार को दो लाख से अधिक श्रद्धालु गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाएंगे।
विज्ञापन

00000
हूटर बजाने पर भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों और पुलिस में झड़प
गवां। मेेला क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर एक दर्जन से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ भाकियू टिकैत के पदाधिकारी मेला में पहुंचे। इस दौरान गाड़ियों में लगे हूटर बजने लगे। मेला कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने हूटर बजाने का विरोध किया और काफिले की एक गाड़ी को रोक मेला स्थित कोतवाली ले जाने लगे।जैसे ही किसान नेताओं को इसकी भनक लगी तो जिला पंचायत के बने मेला कार्यालय के सामने पुलिस और भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों में झड़प हो गई। काफी देर बाद मामला शांत हुआ। संवाद
00000
कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए बदले मार्ग से गुजारे गए वाहन
संभल। जिले के सिसौना डांडा गंगा मेले को लेकर यातायात पुलिस ने तीन प्वाइंटों पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। यह प्वाइंट केसरपुर तिराहा, इंदिरा चौक बबराला और टी प्वाइंट रजपुरा हैं। इन स्थानों पर यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यातायात प्रभारी का कहना है कि अमरोहा जिले से सूचना मिलने पर अन्य प्वाइंटों पर भी रूट डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन


अमरोहा जिले के तिगरी धाम और संभल जिले के सिसौना डांडा में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा मेले के दृष्टिगत तैयार रूट डायवर्जन तैयार किया गया है। जिले के यातायात प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि जिले में नौ प्वाइंट बनाए गए हैं। सिसौना डांडा में गंगा मेले के दृष्टिगत केसरपुर तिराहा, इंदिरा चौक बबराला और टी प्वाइंट रजपुरा प्वाइंट से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। यह पांच नवंबर को मेले की समाप्ति तक रहेगा। हालांकि, इस अवधि में गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के सभी वाहनों को छूट रहेगी, वह संबंधित गंगाघाट तक आसानी से पहुंच सकते हैं। यातायात प्रभारी ने बताया कि अमरोहा जिले से सूचना मिलने पर अन्य प्वाइंटों पर भी रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा। वहीं जिन तीन प्वाइंटों पर रूट डायवर्जन किया गया है, वहां मंगलवार को यातायात पुलिस कर्मियों ने मुस्तैदी से ड्यूटी की। वाहनों को बदले हुए रूट से निकालने का काम किया।
00000
यह की गई व्यवस्था-

.जिन वाहनों को संभल से अनूपशहर की तरफ जाना है, उन्हें संभल से गवां, केसरपुर तिराहा से बबराला इंदिरा चौक बबराला से नरौरा पुल होकर शिकारपुर होते हुए बुलंदशहर की तरफ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

.बबराला होकर कोई वाहन बुलंदशहर जाना चाहता है तो बबराला इंदिरा चौक से उसे डायवर्ट करते हुए नरौरा पुल से होकर वह वाहन बुलंदशहर जा रहा है।
.केसरपुर तिराहा और बबराला के मार्ग टी प्वाइंट पर जाकर मिलते हैं, इसलिए किसी भी वाहन को अनूपशहर नहीं भेजा रहा है। वाहन को वापस किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें