फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंगा मेला रहेगा प्लास्टिक मुक्त, तैयारियां पूरी

Mon, 11 Nov 2024 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा (संभल)। कार्तिक पूर्णिमा पर सिसौना डांडा में गंगा किनारे लगने वाले मेले को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पथ प्रकाश व्यवस्था, मार्ग निर्माण, श्रद्धालुओं के तंबू का स्थान, चौराहे समेत शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। गंगा मेले का शुभारंभ 13 नवंबर को होगा। मेला परिसर इस बार प्लास्टिक मुक्त रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को जिले के सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने मेला परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक पंडाल, स्नान घाट और सफाई व्यवस्था समेत सुरक्षा का जायजा लिया। मेला परिसर को प्लास्टिक मुक्त रखने का निर्देश दिए। सीडीओ ने बताया कि मेले के दौरान सफाई कर्मी निरंतर सफाई व्यवस्था के लिए मेला में भ्रमणशील रहेंगे। प्लास्टिक को मेला परिसर से एकत्रित करके उसका निस्तारण करेंगे।मेला में सफाई व्यवस्था बेहतर रहे, इसके लिए एडीओ पंचायत रजपुरा को आदेशित किया गया है। सीडीओ ने बताया मेला में करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पंहुचने का अनुमान है। पीएसी, बाढ़ इकाई की टीम ने अपनी वोट को दुरुस्त करके पानी में भ्रमण करके जायजा लिया। 12 अक्टूबर से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रदर्शनी को लगाकर उनका प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।
समूह की महिलाएं मेले में बेच सकेंगी चाय
कार्तिक मेला में समूह की महिलाओं को जगह दी गई है। यहां पर महिलाएं अपने आय बढ़ाने के लिए टी स्टॉल लगा कर चाय बेचेंगी। जिससे समूह की आय बढ़ेगी। वहीं, महिलाओं द्वारा समूह में रहकर बनाए जा रहे जैविक खाद की प्रदर्शनी लगाकर उसके फायदे बताए जाएंगे।
विज्ञापन


नशामुक्ति के लिए जागरूक करेंगे विद्यार्थी
सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्षेत्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा। वे इस दौरान अथिति, स्वागत गीत, नशा से होने वाले पारिवारिक नुकसान, स्वच्छ भारत मिशन, निर्मल गंगा जैसे नाटक करके समाज में सुधार का प्रयास करेंगे।

200 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगेंगे
मेला परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिये 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। सफाई व्यवस्था के लिये 35 सफाईकर्मियों की तैनाती रहेगी। मेला परिसर में एक ड्रोन कैमरा और 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें