फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: झंडी पूजन और दुग्धाभिषेक से गंगा मेले का आगाज

Thu, 14 Nov 2024 03:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा (संभल)। गांव सिसौना डांडा में बुधवार को गंगा मेले का आगाज झंडी पूजन और दुग्धाभिषेक के साथ हो गया। श्री हरिबाबा बांध धाम से झंडी उठाकर जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. अनामिका यादव मेला परिसर पहुंची और झंडी स्थापित कर हवन में आहुति दीं। गंगा पूजन कर दुग्धाभिषेक किया गया।
विज्ञापन

मेला परिसर में श्रद्धालु भी पहुंचना शुरू हो गए हैं। श्रद्धालुओं के ठहरने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कर्मी तैनात हैं और सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन से निगरानी की जा रही है। मीना बाजार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियों टीम की निगरानी है। मेले में प्रवेश करते ही दोनों ओर वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जिससे श्रद्धालुओं को जाम का सामना न करना पड़े। भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण पार्किंग से आगे वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया है और बैरियर लगा दिया गया है। जहां पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।



पुलिस की कड़ी निगरानी



मेला में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कोतवाली प्रभारी मेला और 19 सब इंस्पेक्टर, 2 महिला सब इंस्पेक्टर, 145 हेड कॉस्टेबल और कांस्टेबल, 17 महिला कांस्टेबल को लगाया गया है। यातायात व्यवस्था के मेला के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों को लगाया गया है।
विज्ञापन




गंगा मेले में आज के कार्यक्रम



दोपहर 2:30 बजे प्रभारी मंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति मेला का उद्घाटन करेंगे।



शाम 5 बजे गंगा आरती होगी।



शाम 6 बजे जितेंद्र चैरसिया आल्हा का कार्यक्रम।



रात 9 बजे गायक महोबा के भजन।



रात्रि में बृज के कलाकरों द्वारा रास लीला का आयोजन।



कोट



मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं को रूकने के लिए व्यवस्था की गई है। अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से पहुंचने का आह्वान किया है। इस बार करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। -डॉ. अनामिका यादव, जिला पंचायत अध्यक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें