फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हादसे में गंगा एक्सप्रेस-वे के इंजीनियर की मौत

Sat, 13 Jan 2024 03:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। कैंपर गाड़ी की टक्कर से जिला आजमगढ़ के थाना रामपुर केथरवा निवासी इंजीनियर आशुतोष सिंह की मौत हो गई, जबकि दिल्ली 35 की ए/ 135 सुबदरा कॉलोनी निवासी दूसरे इंजीनियर मोहित मलिक घायल हो गए। हादसा 10 जनवरी की रात हुआ। इस मामले में बहजोई थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला गाजियाबाद की रामप्रस्थ कॉलोनी निवासी कुमार मधुकर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में बताया कि वह सीडीएफ इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड एक्सप्रेस वे में कार्यरत है। बीती 10 जनवरी की रात कैंपर गाड़ी में कंपनी के दो इंजीनियर आशुतोष सिंह व मोहित मलिक कृष्णा कुंज कॉलोनी में जा रहे थे। कॉलोनी में गाड़ी से उतरने के बाद चालक ने लापरवाही से दोनों इंजीनियरों को टक्कर मार दी। इससे उपचार को ले जाते समय आशुतोष सिंह की मौत हो गई और मोहित मलिक घायल हो गए। इनका दिल्ली के अस्पताल में उपचार हो रहा है। प्रभारी इंस्पेक्टर सतेंद्र पवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर इंजीनियर की मौत और दूसरे इंजीनियर के घायल होने के मामले में चालक वीरसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें