फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा पर नहीं हुआ गंगा स्नान, पुलिस ने श्रद्धालुओं को लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/जुनावई/गुन्नौर। दशहरा के पर्व पर रविवार को घाट सूने पड़े रहे। कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को राजघाट बबराला व अन्य घाटों तक नहीं जाने दिया। गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को रास्ते से ही वापस भेज दिया। कहीं भी मेलों का आयोजन नहीं हुआ। बबराला व गुन्नौर में रोकने के लिए पुलिस तैनात रही। श्रद्धालुओं ने गंगा दशहरा पर घरों में ही पूजा अर्चना की। पुलिस द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर कुछ श्रद्धालु छोटे-छोटे घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने में सफल रहे।
विज्ञापन

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी रविवार को दशहरा के पर्व पर प्रशासन ने पहले ही स्नान पर रोक लगा दी थी। रविवार को भोर से ही पुलिस बबराला, गुन्नौर, राजघाट में गंगा किनारे, असदपुर घाट, साकरा घाट, मणिघाट व अन्य घाटों पर तैनात रही। गुन्नौर, बबराला व राजघाट से तीन किलोमीटर पहले ही बैरिकेडिंग लगाई थी। सुबह से ही श्रद्धालु राजघाट गंगा में स्नान के लिए बाइक, ट्रैक्टर ट्रॉली, कार व अन्य निजी वाहनों से पहुंचने लगे। पुलिस ने उन्हें बैरिकेंडिंग पर रोक लिया और उन्हें समझा बुझाकर वापस भेज दिया। प्रशासन की रोक के चलते राजघाट बबराला में गंगा स्नान और मेला आयोजन नहीं हुआ। हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते थे और गंगा किनारे के घाटों पर मेलों का आयोजन होता था। असदपुर घाट, साकरा घाट, मणिघाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं को भी पुलिस ने वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें