फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पर्यटन स्थल के नाम से पहचाना जाएगा राजघाट का गंगा तट

Wed, 23 Oct 2024 03:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला (संभल)। राजघाट गंगा तट पर मंगलवार को जिला गंगा समिति व जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई। जिसमें डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही डीएम, एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई व सीडीओ गोरखनाथ भट्ट सामूहिक रूप से गंगा आरती में शामिल हुए।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि राजघाट के गंगा घाट को धार्मिक पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। हालांकि अभी तक जो त्रुटियां रह गई हैं, उसको पूरा किया जाएगा। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि गंगा घाट के किनारे बीड़ी, गुटखा, सिगरेट प्लास्टिक का प्रयोग न करें। घाटों पर अपराध नियंत्रण करने के लिए पुलिस हर समय तैयार है। परेशानी व किसी समस्या के लिए पुलिस द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर सूचना देकर समस्या का समाधान पा सकते हैं। साथ ही आईटीएस दिल्ली द्वारा गंगा जैविक उत्पाद की स्टॉल लगाकर जैविक उत्पादों के प्रचार प्रसार किया गया और जैविक उत्पाद का विक्रय किया गया। इस दौरान वन विभाग क्षेत्रीय अधिकारी बृजमोहन, सीएमओ तरुण पाठक, एएसपी अनुकृति शर्मा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, गंगा समिति अध्यक्ष अतुल कुमार, नगर पंचायत हर्षवर्धन वार्ष्णेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें