फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं का चारा लेने गई किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पशुुओं का चारा लेने खेत गई किशोरी से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी ने कई दिन बाद घटना की जानकारी अपनी मां को दी थी, लेकिन मां बदनामी के डर से घटना पर चुप्पी साध गई। तीन महीने बाद पिता को जब घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो महीने पहले उनकी 15 वर्षीय बेटी खेत पर पशुओं का चारा लेने गई थी। जहां, दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बेटी ने घटना की जानकारी कई दिन बाद अपनी मां को दी लेकिन बदनामी के डर से परिवार में किसी अन्य व्यक्ति को इसकी जानकारी नहीं दी गई। पीड़ित पिता ने बताया कि अब उन्हें जब इस घटना की जानकारी हुई तो कार्रवाई के लिए थाने आए हैं। पुलिस ने जांच पड़ताल कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुकेश उर्फ मुखिया व चित्र देव उर्फ छोटू के खिलाफ रिपोर्ट कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें