फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला श्रीगणेश चौथ का आगाज

Wed, 12 Sep 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
डांस करतीं छात्राएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चंदौसी। उत्तर भारत के सबसे बड़े मेलों में शुमार चंदौसी के मेला श्रीगणेश चौथ की मंगलवार की रात शानदार शुरुआत हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद एसडीएम व सीओ ने गणेश मंदिर में द्वार पूजन के बाद विघ्न विनाशक श्रीगणेश का फूल डोली गाजे-बाजे के साथ गणेश मेला मैदान पहुंचा। यहां सर्व धर्म समभाव का संदेश देते हुए मेले का शुभारंभ पांच धर्मों के प्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया। भगवान श्रीगणेश की स्थापना के साथ मेला शुरू हो गया।  

विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब छह बजे गणेश मंदिर पर गणेशोत्सव के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। चंदौसी इंटर कालेज के बच्चों ने स्वागत गीत गाया। प्रभात कृष्णा के संचालन में जीके सिल्वर स्टोन, ग्लोबल हेरीटेज इंटरनेशनल स्कूल, चंदौसी पब्लिक स्कूल, सत्यम एकेडमी, चंदौसी इंटर कालेज आदि के बच्चों ने शानदार कार्यक्रम पेश किए। कई प्रस्तुतियों के बाद राज्यमंत्री गुलाब देवी, मुख्य यजमान एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ डॉ. कृष्ण कांत सरोज व मेला संस्थापक डॉ. गिरिराज किशोर ने पंडित भूदेव शंखधार के मंत्रोच्चारण के बीच द्वार पूजन किया। 
इसके बाद गणेश मंदिर से भगवान श्रीगणेश का फूलडोला (पालकी) मेला ग्राउंड की ओर गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। इस दौरान लोग भजन पेश कर रहे थे। फूल डोला जब गणेश मेला ग्राउंड के गेट पर पहुंचा सनातन धर्म से पंडित मेवाराम शर्मा, इस्लाम धर्म से हाजी अबरार, सिख धर्म से ज्ञानी गुरुजीत सिंह, बौद्ध धर्म से कुंदन लाल भारती व ईसाई धर्म से पादरी नितिन मैसी ने फीता काटकर गणेश मेले का उद्घाटन किया। पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, साक्षी सिंह, अरविंद गुप्ता, पंकज श्री, हाजी इश्तियाक बेग, लाल मोहम्मद शास्त्री, प्रजीत लालू, ललित किशोर, रविंद्र कुमार रूपी, सतेंद्र मामा, केशव देव वार्ष्णेय, हाजी निजामुद्दीन, राजेश शंकर राजू, वसीमुद्दीन, डा.जयशंकर दुबे आदि साथ रहे। इसके बाद गणेश जी की सवारी आगे बढ़ी पहुंची और गजानन चौक पर पंडित भूदेव शंखधार के मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश की स्थापना की गई। सभी ने उनके मेले और नगर पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखने की कामना की। गणेश मेले के सकुशल संपन्न कराने की कामना की। इसके बाद गणेश मंदिर पर मां दुर्गा का जागरण शुरू कराया गया। जो रातभर चलता रहा।  
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य रूप से मनोज कुमार मीनू, कमलेश चौधरी, सुधीर कुमार, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. रामप्रकाश गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, विनय सर्राफ, हरिगोपाल वार्ष्णेय, लोकेंद्र कुमार शर्मा, ज्ञानी अर्जुन सिंह, पीके अग्रवाल, यशी वार्ष्णेय आदि शामिल रहे। मेला एक अक्तूबर तक लगातार चलेगा। भव्य रथयात्रा 13 सितंबर को निकाली जाएगी।  

मेला कोतवाली स्थापित, लगाई सुरक्षा ड्यूटियां 
चंदौसी। श्रीगणेश मेले में मंगलवार से विधिवत मेला कोतवाली स्थापित की गई। संभल जिले के अलावा आसपास के जिलों से भी पुलिस बल को बुलाकर मेला सुरक्षा में लगाया गया है। 
मेला कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि गणेश मेले की सुरक्षा में 51 उपनिरीक्षक, 10 महिला उपनिरीक्षक, 40 हेड कांस्टेबल, 232 कांस्टेबल, 41 महिला कांस्टेबल, 33 होमगार्ड, 14 ट्रैफिक पुलिस कर्मी के साथ साथ अग्निशमन दल के दस्तों को भी लगाया गया है। सभी पुलिस कर्मियों को मंगलवार को शहर कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. कृष्णकांत सरोज ने उनकी ड्यूटियों के बारे में समझाया। किस तरह से कैसे सुरक्षा करनी है, इसके साथ साथ व्यवहारिक रूप से मेलार्थियों के साथ पेश आने को भी कहा गया है। देर शाम तक सभी की ड्यूटियां मेला कोतवाली से लगाई गई है।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें