फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ खंड अभियंता द्वारा कर्मचारियों से अपशब्द कहे पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की बैठक सहायक मंडल अभियंता कार्यालय पर संपन्न हुई। इसमें रेलवे कर्मचारियों के रेलवे आावास, रिस्ट्रवाचरिंग व वरिष्ठ खंड अभियंता रेल पथ राजघाट द्वारा प्रताड़ित करने आदि विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि वरिष्ठ खंड अभियंता रेल पथ राजघाट द्वारा जब अधीनस्थों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया तो उन्होंने विरोध करना करना प्रारंभ कर दिया। कर्मचारियों का भड़कता देख वरिष्ठ खंड अभियंता चले गए। अब सहायक मंडल अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया कि कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत शीघ्र कराई जाएगी। किसी भी कर्मचारी से अपशब्द नहीं कहे जाएंगे। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सलीम खान, सचिव अरविंद कुमार, आशु सिंह, नितेश कुमार, जाकिर अली, आशु प्रताप, रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें