चंदौसी में कड़ाके की धूप में छाता लगाकर निकलतीं युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी का प्रकोप सोमवार को भी जारी रहा। हालांकि दोपहर बाद हवा चलने से कुछ राहत मिली, लेकिन कड़ाके की धूप में लोग निकलने से बचते दिखे, जिससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। भीषण गर्मी का असर कारोबार पर पड़ रहा है।
सोमवार को भी लोगों को गर्म मौसम से राहत नहीं मिली। पिछले दस दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान से प्रकृति झुलसने लगी है। दरो दीवार गर्म हो रहे हैं। लोगों को सुबह से ही बाहर निकलना दूभर हो रहा है। सुबह नौ बजे से ही कड़ाके की धूप के कारण उमस बढ़ जाती है, लेकिन सोमवार को दोपहर के बाद उस समय कुछ राहत मिली जब हवाएं चलने शुरू हुई। शाम होते होते एक बार फिर हवाएं बंद होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं।
बाजार पिछले दस दिनों से सूनी है, शाम होने पर ही लोग खरीदारी करने निकलते हैं, लेकिन यह खरीदारी शहरी ही होते हैं। दूर देहात के खरीदारी करने नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे दुकानदारों को आर्थिक क्षति पहुंच रही है। जिन लोगों को आवश्यक कार्यों से निकलना पड़ रहा है, वह लोग सिर पर कपड़ा लपेट कर या छाता लगाकर निकल रहे हैं।