फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जामा मस्जिद में शांतिपूर्ण ढंग से अदा की जुमे की नमाज, पुलिस रही मुस्तैद

Sat, 30 Nov 2024 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोर्ट में पहली सुनवाई और जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा। मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह और डीआईजी मुनीराज जी पल-पल की जानकारी डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई से लेते रहे। डीएम और एसपी ने भी सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह परखा और लगातार निगरानी बनाए रहे।
विज्ञापन

दोपहर 12.30 बजे के बाद जामा मस्जिद में नमाजी प्रवेश करने लगे थे। दोपहर 1.40 बजे नमाज अदा की गई। इस दौरान एक हजार नमाजी मस्जिद में पहुंचे। जबकि मस्जिद में करीब पांच हजार नमाजियों की जगह है। माना जा रहा है कि पुलिस प्रशासन की चौकसी और उलमा की अपील के चलते शहर के दूसरे मोहल्लों व देहात क्षेत्र के लोग जामा मस्जिद नहीं आए। उन्होंने अपने ही क्षेत्र में नमाज अदा की। यही प्रयास तीन दिन से पुलिस-प्रशासन के अधिकारी कर रहे थे। अनावश्यक भीड़ एकत्र होने से शांतिभंग होने का अंदेशा था। इसलिए लगातार उलमा से अपील कराई गई कि जामा मस्जिद पर वही लोग नमाज के लिए पहुंचे जो इस इलाके के रहने वाले हैं और पहले से लगातार नमाज अदा करते आ रहे हैं।

मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरे नमाजी, तलाशी भी ली गई

रविवार को सर्वे शुरू के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन किसी भी स्तर की चूक नहीं चाहता है। इसलिए शुक्रवार को नमाज पढ़ने आने वाले नमाजियों को भी मेटल डिटेक्टर से होकर गुजारा गया। एहतियाती तौर पर तलाशी भी ली गई। जिससे कोई घातक सामान मस्जिद में न चला जाए। और कोई घटना होने की आशंका न बने। मुख्य गेट और आसपास भारी फोर्स भी तैनात रही।
विज्ञापन


मस्जिद के तीनों रास्तों से नमाजियों को मिला प्रवेश, वाहन दूर खड़े किए
मस्जिद के तीन रास्ते हैं। इन तीनों रास्तों पर बैरिकेडिंग की हुई है। वाहन नहीं लाया जा सकता है, लेकिन पैदल पहुंचा जा सकता है। शुक्रवार को नमाज के लिए भी नमाजियों को पैदल प्रवेश मिला। जो लोग वाहनों से पहुंचे उनका वाहन जामा मस्जिद से दूर खड़ा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें