फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान चैनल का पत्रकार बनाने के नाम पर ठगी

Mon, 22 Aug 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
धोखाधड़ी - फोटो : file
विज्ञापन
दूरदर्शन किसान चैनल का साढ़े बत्तीस हजार माहवार पाने वाला पत्रकार बनाने के नाम पर थाना क्षेत्र अलग-अलग गांवों के 32 युवकों से हजारों की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवकों की शिकायत मिलने पर थाना पुलिस ठगी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर चालान किया है। पकड़े गए युवक से कई युवकों को जारी की गई फर्जी आईडी समेत अन्य कागजात व उपकरण बरामद किए हैं।  
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कस्बा व ग्रामीण अंचलों के युवकों को डीडी किसान चैनल के पत्रकार बनाने के नाम पर एक युवक ने युवकों को साढ़े बत्तीस हजार रुपये माहवार वेतन दिलाने का झांसा देकर 30 युवकों से साढ़े आठ-आठ सौ रुपये और दो युवकों से तीन-तीन हजार रुपये जमा करा लिए। आवेदन मांगने और कुछ युवकों को आईडी भी जारी कर दी।

शेष साढ़े तेरह-तेरह हजार रुपये बाद में जमा करने की बात कही गई। इसके बाद 20 अगस्त 2016 को सभी युवकों से कलक्ट्रेट के निकट बड़ा मैदान पर प्रशिक्षण देने की बात कही। दी गई तिथि पर शनिवार को सभी युवक आवेदन व अपने फोटो आदि कागजातों के साथ बड़ा मैदान पर पहुंच गए। तय समय के आधे घंटे बाद भी आरोपी के नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू कर दी गई और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में पत्रकार बनाने के नाम पर ठगी करने वाले युवक ने अपना नाम राशिद अल्वी पुत्र जाकिर हुसैन गांव चितनपुर थाना बहजोई बताया।

युवक के पास से एक सील व 10 परिचय पत्र डीडी किसान चैनल, पासपोर्ट साइज के 30 फोटो, रंजन कुमार के नाम का आवेदन पत्र, छह नियुक्ति-पत्र, भारतीय दूरसंचार केंद्र का फर्जी परिचय-पत्र व निर्देश चयन प्रक्रिया, 43 आवेदकों की सूची मय मोबाइल नंबर, एक फर्जी परिचय-पत्र राशिद अल्वी के नाम की बगैर हस्ताक्षर व मोहर की बरामद की गई है। एसओ ने बताया कि मामले का खुलासा करने में सिटी इंचार्ज आरके यादव, कांस्टेबिल संदीप व गजेंद्र का सहयोग रहा।     
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें