फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर विदेश भेजने में धोखाधड़ी का आरोप, एसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के हौज भदेसराय निवासी युवक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। इसमें युवक ने विदेश के नाम पर धोखाधड़ी करने का एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। शुक्रवार को भेजे शिकायती पत्र में मोहसिन पुत्र राशिद अली का कहना है कि वह पिलंबर का काम करता है। दस महीने पहले एक व्यक्ति आया और दुबई में पिलंबर का काम कराने का भरोसा दिलाया। 25 से 50 हजार रुपये महीने की नौकरी दिलाने की बात कही। नौकरी दिलाने के नाम पर 2.70 लाख रुपये लिए और दुबई भेज दिया। आरोप है कि पिलंबर के काम के लिए दुबई भेजा था लेकिन वहां पर ईंट पत्थर तोड़ने का काम दिया गया। पीड़ित का कहना है कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें