फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पंचायत सचिवालय के निर्माण में 2.71 लाख की धांधली, नोटिस जारी

Mon, 13 May 2024 06:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। पवांसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिचपुरी में पंचायत सचिवालय के निर्माण कार्य में 2.71 लाख रुपये की धांधली सामने आई है। जांच टीम ने प्रधान और सचिव को दोषी मानते हुए रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। डीएम ने दोनों को नोटिस जारी किया है। साथ ही संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बिचपुरी में पंचायत सचिवालय के निर्माण के लिए 13.43 लाख रुपये की तकनीकी स्वीकृति मिली थी। कार्य के दौरान गांव के लोगों ने पंचायत सचिवालय निर्माण में घटिया सामग्री से निर्माण करने का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की थी। गांव के मुख्य रास्ते के पुरानी ईंटों को उखाड़कर अपने निजी कार्य में लगाने का भी आरोप लगाया। मामले में डीएम ने 10 अक्टूबर 2023 को बीएसए, तकनीकी मूल्यांकन के लिए अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और बीडीओ पवांसा को शामिल कर जांच टीम बनाई। टीम ने जांच के दौरान घटिया सामग्री से निर्माण कार्य होता पाया। मूल्यांकन हुआ तो 10.72 लाख रुपये का ही खर्च मिला। जबकि ग्राम पंचायत ने 13.43 लाख रुपये निकाले। 2.71 लाख रुपये का गबन माना गया। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें