फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की गुंडई: कोतवाली के सामने एक औरत की चप्पल से की पिटाई, कई बार सड़क पर बाल पकड़कर पटका

Thu, 15 Jun 2023 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रही थी। चप्पलों से खूब पिटाई की। उसके बाल पकड़कर सड़क पर कई बार पलटा। राहगीरों ने उसे महिलाओं से बचाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल की चंदौसी कोतवाली के सामने बुधवार की दोपहर चार महिलाओं ने एक महिला को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। चप्पलों से खूब मारा और कई बार सड़क पर बाल पकड़कर पटक दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी चारों महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

विज्ञापन


चंदौसी के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी विमला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति संजीव पिछले 40 दिनों से गायब है। वह कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए आई थी। कोतवाली के पास ही चार महिलाएं मिल गई। आरोप है कि उन्होंने उसे पकड़ लिया। महिलाओं ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।

आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रही थी। चप्पलों से खूब पिटाई की। उसके बाल पकड़कर सड़क पर कई बार पलटा। राहगीरों ने उसे महिलाओं से बचाया। विमला की तहरीर पर पुलिस ने अकबरपुर चितौरी निवासी शकुंलता, उसकी बेटी पूजा, विमला, उसकी बेटी सत्यवती के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें