फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नए कोरोना संक्रमित, दो किसान दिल्ली की आजादपुर मंडी से लाए कोरोना, दो हैं अहमदाबाद से लौटे प्रवासी मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में पिछले चौबीस घंटे के दौरान चार नए कोरोना संक्रमित निकले हैं। इसमें दो किसान हैं जो दिल्ली की आजादपुर मंडी में लहसुन बेचने गए थे। लौट कर आए तो कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं दो युवक अहमदाबाद में जींस की सिलाई करते थे। अपने गांव पहुंचने पर उनकी जांच कराई गई तो वे कोरोना पॉजिटिव निकले। जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या 37 पहुंच गई।
विज्ञापन

संभल जिले में 24 घंटे के भीतर दो कोरोना संक्रमित प्रवासी मजदूर सामने आए हैं। यह दोनों अहमदाबाद में जींस की सिलाई करते थे और 30 अप्रैल को अहमदाबाद से चले थे। जरूरी सामान ढोने वाले ट्रकों पर सवार होकर आठ मई को संभल जिले में पहुंचे। जिला अस्पताल में नौ मई इनके सैंपल लिए गए थे। इसमें एक युवक असमोली का है। दूसरा युवक संभल नगर के मोहल्ला शहबाजपुरा खुर्द का निवासी है। यह युवक जिला अस्पताल में भर्ती है। जबकि असमोली निवासी युवक को 13 मई को कोरोना निगेटिव बताकर जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन शुक्रवार की दोपहर जब उस युवक के कोरोना पॉजिटिव होने का ई-मेल प्राप्त हुआ तो स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई। गांव में तत्काल एंबुलेंस भेजी गई। युवक को दोबारा जिला अस्पताल लाया गया है। इसके अलावा गुन्नौर तहसील के दो किसान दिल्ली में लहसुन बेचने गए थे और लौट कर आए तो कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाए गए। गुन्नौर तहसील के रजपुरा विकास खंड के गांव परतापुर निवासी 50 वर्षीय किसान तीन मई को दिल्ली की आजादपुर मंडी में लहसुन बेचने के लिए गया था। वहां से चार मई को लौटा। गांव वालों की सूचना पर नौ मई को गुन्नौर के आसरा आवास में सैंपल के लिए भर्ती कराया गया। 11 मई को सैंपल लिए गए। 15 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गुन्नौर तहसील के ही गांव जाफरपुर निवासी 32 वर्षीय किसान सात मई को दिल्ली की आजादपुर मंडी गए थे। अगले दिन गांव लौट आए। उन्हें नौ मई को आश्रय स्थल गुन्नौर में भर्ती कराया गया। 11 मई को सैंपल लिया गया जो 15 मई को पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें