फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महिलाओं समेत चार की कोरोना संक्रमण से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। काफी संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं। रविवार को 45 मरीज संक्रमित मिले हैं। इसमें चार लोगों की संक्रमण से जूझते हुए मौत हो गई। तेजी से फैल रहे संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच में जुट गई हैं। जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1716 है। जबकि कुल मरीलों की संख्या पांच हजार पार करते हुए 5540 हो गई है। इसमें 3768 लोग स्वस्थ्य होकर लौट आए हैं। जबकि 90 लोगों ने अब तक जिले में जान गंवाई है। कोरोना की पहली लहर में 45 लोग मौत का शिकार हुए थे और दूसरी लहर में भी 45 लोग जान गंवा चुके हैं। रविवार को जिन लोगों की जान गई है उसमें संभल के मोहल्ला कोट पूर्वी निवासी 68 वर्षीय महिला, दीपा सराय की 70 वर्षीय महिला, पंजू सराय की 40 वर्षीय महिला व चंदौसी के कैथल गेट निवासी 78 वर्षी व्यक्ति शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग के सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी का कहना है कि संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है। जन जागरूकता की जरूरत है। लोग घरों में रहे और सामाजिक दूरी का पालन करें। मास्क सभी लगाएं। इससे संक्रमण रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें