फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े, मारपीट और पत्थरबाजी में चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव में बच्चों के विवाद में सुलहनामा होने के बाद बड़े आमने-सामने गए। दोनों पक्षों में मारपीट और पत्थरबाजी हुई। इसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। वहीं थाना पुलिस गंभीर हालत में घायल एक व्यक्ति को सीएचसी ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं पीड़ित ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिहोरा में आठ दिन पहले ओमकार के नाबालिग पुत्र पुष्पेंद्र कुमार एवं रामकुंवर के पुत्र भोले में किसी बात को लेकर विवाद के चलते मारपीट हो गई थी। शनिवार को संभ्रांत लोगों ने थाना क्षेत्र के पतरिया चौकी में बैठ कर दोनों पक्षों का समझौता करा दिया। समझौता होने के बाद दोनों पक्ष अपने अपने घर की ओर चल दिए। एक पक्ष का आरोप है कि उनके पक्ष के भूरे सिंह, राजाराम, ओमकार सहित तीनों भाई बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। उसी दौरान सिहोरा गांव में घुसने से पहले ही दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा लाठी-डंडों से घेर कर हमला कर दिया। जिसके चलते तीनों भाई घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग मौके पर आ गए। उसी समय घात लगाए बैठे लोगों ने छतों के ऊपर से पथराव करना शुरू कर दिया। जिसमें मीना पत्नी वेदपाल सहित अन्य लोग पथराव में घायल हो गए। भूरे सिंह की ओर से दस लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें