फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ब्रेन हैमरेज के कारण हुई चार लोगों की मौत, बच्चों का पोस्टमार्टम नहीं हुआ

Mon, 07 Sep 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। हाईवे पर हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों का पोस्टमार्टम कराया गया। चार लोगों की मौत शॉक व ब्रेन हैमरेज के कारण होना सामने आया। बहजोई सीओ स्तृति सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में श्यौदान, रुबैद, रामपाल और रोहिणी की मौत का कारण शॉक और हैमरेज सामने आया है। शरीर से अधिक खून बह जाना भी कारण सामने आया है। वहीं, दोनों बच्चों ध्रुव व सर्वाध्या का परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। इसके चलते दोनों बच्चों का शव बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

0000

हाईवे से लेकर सीएचसी व पोस्टमार्टम हाउस तक मची चीख पुकार

बहजोई। डंपर की टक्कर से टैंपो सवार लोगों के घायल होने पर मुरादाबाद-आगरा हाईवे से लेकर बहजोई सीएचसी तक गांव बहापुरपटटी स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर चीख पुकार रही। जहां हाईवे पर चोट लगने तथा सीएचसी में उपचार के दौरान घायलों की चीख पुकार रही। वहीं, दो बच्चों व एक महिला समेत छह लोगों की मौत होने पर भी सीएचसी व पोस्टमार्टम हाउस परिसर में परिजन व रिश्तेदार चीख-पुकार करते दिखाई दिए। इस बीच, ग्रामीण व अन्य लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे। संवाद


-

देर शाम परिजनों ने कर दिया शवों का अंतिम संस्कार
बहजोई। हाईवे पर हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों का परिजनों की ओर से मंगलवार को देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक ओर जहां मृतकों की मौत से परिजनों व रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं, ग्रामीणों की आंखें भी गमगीन रहीं। प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक के मुताबिक, पोस्टमार्टम के बाद सभी मृतकों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। देर शाम तक परिजनों की ओर से मृतकों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


मृतक आश्रितों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
बहजोई। हाईवे पर हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। डीएम अंकित खंडेलवाल के मुताबिक, सड़क हादसे के मृतकों के आश्रितों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा, मृतक आश्रितों को एमवी एक्ट के तहत मिलने वाला लाभ भी दिलाया जाएगा। संवाद

हादसे की जांच के लिए डीएम ने की टीम गठित
बहजोई। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव बमनेटा के निकट हुए सड़क हादसे में दो बच्चों व एक महिला समेत छह लोगों की मौत व पांच लोगों के घायल होने के मामले में जिला प्रशासन की ओर से गंभीरता दिखाई गई है। डीएम अंकित खंडेलवाल की ओर से पूरे मामले में जांच के लिए टीम गठित की गई है। डीएम के मुताबिक, एसडीएम व सीओ समेत एआरटीओ को पूरे मामले में जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, टीम को जल्द ही मामले की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें