फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम समेत चार लोग संक्रमित पाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल जिले में पिछले चौबीस घंटे के भीतर एक मासूम समेत चार लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। यह चारों मुंबई से आए थे। इसमें दो सैलून पर काम करते थे। एक रेस्टोरेंट में रोटी पकाता था। सैलून पर काम करने वाले एक युवक की चार वर्षीय बेटी भी संक्रमित पाई गई है। पत्नी कोरोना संक्रमण से बाहर है। अलबत्ता वह भी मुंबई से साथ आई थी। यह युवक शनिवार को दोपहर तक अपनी पत्नी और बेटी के साथ रजपुरा के कायनात स्कूल स्थित क्वारंटीन केंद्र पर था। युवक और उसकी बेटी को अब मुरादाबाद के टीएमयू स्थित कोरोना अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

असमोली सैदपुर जसकोली निवासी छह लोग स्कार्पियो कार से 19 मई की रात मुंबई से अपने गांव आए थे। इनमें एक युवक की पत्नी और बेटी भी थे। इन छह लोगों में जांच होने पर तीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शेष की रिपोर्ट निगेटिव हैं। एक युवक के साथ उसकी चार वर्षीय बेटी भी है। उसका साथी युवक भी कोरोना संक्रमित निकला है। यह दोनों युवक मुंबई के सैलून पर काम करते थे। यह सभी 20 मई से क्वारंटीन थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद युवक और उसकी बेटी को मुरादाबाद स्थित टीएमयू भेजा गया है। जबकि शेष दो लोगों को अमरोहा भेजा गया है।
वहीं चौधरीसराय निवासी युवक मुंबई से ट्रक में सवार होकर संभल में आया था। इसके साथ एक और युवक था। दोनों युवक मुंबई के रेस्टोरेंट में रोटी बनाने का काम करते थे। साथ वाला युवक पहले कोरोना संक्रमित हो चुका है। उसके संपर्क में रहने की वजह से चौधरी सराय निवासी यह युवक शनिवार को कोरोना संक्रमित हुआ है। इसका नमूना 20 मई को लिया गया था। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजफर कमाल ने बताया कि सैदपुर जसकोली के एक युवक और चौधरीसराय के एक युवक को अमरोहा के कोरोना अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल जिले को कोरोना आंकड़े
कुल नमूने लिए गए- 3537
अब तक प्राप्त रिपोर्ट-3449
कोरोना संक्रमित- 61
कोरोना संक्रमित की मौत- 02
निगेटिव आए-3221
नमूनों की रिपोर्ट लंबित-88
नमूने रिजेक्ट हुए-167
(कोरोना जांच के बाद शनिवार को 182 की रिपोर्ट आई। इसमें 178 निगेटिव और चार पॉजिटिव आए हैं)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें