फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। बदायूं जनपद के जरीफनगर थाना क्षेत्र के करियामई गांव निवासी युवक मोहरपाल अपनी मां श्यामवती, आठ वर्षीय रिंकी पुत्री शिवपाल और बुजुर्ग नेकासी जुनावई क्षेत्र के असदपुर गंगा घाट पर गंगा स्नान करने के बाद एक ही बाइक पर अपने गांव करियामई लौट रहे थे कि वैरपुर महराजी स्टैंड के पास अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल कर गिर गई। इसमें बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें