फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क हादसों में दो कांवड़िये समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो कांवड़िये और दो बाइक सवार शामिल हैं। पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई पहुंचाया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पहला हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे दबथरा-असदपुर लिंक मार्ग पर हुआ। बदायूं के सहसवान के शिकारपुर गांव निवासी अशोक कुमार और वीरेश कुमार नरौरा से कांवड़ में जल लेकर साइकिल से लौट रहे थे। उनकी साइकिलों की टक्कर से दोनों कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। गश्त कर रही पुलिस ने उन्हें तत्काल सीएचसी पहुंचाया। दूसरा हादसा मंगलवार सुबह करीब नौ बजे दुबारी कलां गांव के पास हाईवे पर हुआ। नगलिया देवी निवासी श्यामवीर और ऊमरा गांव निवासी जसराज सिंह बाइक से गुन्नौर जा रहे थे, तभी एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
जुनावई थाना पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि साइकिलों की टक्कर में दो कांवड़िये और बाइकों की टक्कर में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें