फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: परिवार के लोगों में मारपीट, पत्थरबाजी में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव घोंसली वाहन में भूमि विवाद के चलते घर परिवार के लोगों में टकराव हो गया। मारपीट एवं पथराव होने से दोनों तरफ के चार लोग घायल हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों तरफ के लोगों को मौके पर दौड़ा लिया और घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

भूमि विवाद के चलते परिवार के लोग पहले भी आमने सामने आ गए हैं। वहीं शुक्रवार शाम को भूमि विवाद के चलते फिर से एक पक्ष के विजेंद्र एवं विनोद कुमार तथा दूसरे पक्ष से सत्यपाल एवं राम रहीस आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों से पत्थर भी फेंके गए। पत्थर लगने से एक पक्ष से विजेंद्र एवं जसोदा पत्नी सोमवीर और दूसरे पक्ष के सत्यवती पत्नी राम-रहीम, गुड्डू घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया।
-

सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग घायल, रेफर
जुनावई। थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर दुबारी कलां पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गंगुर्रा गांव के रहने वाले 60 वर्षीय प्रेमपाल गिरी अपनी मोटरसाइकिल से बदायूं मेरठ हाईवे से गन्नौर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह दुबारी कला गांव के नजदीक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी गुन्नौर की तरफ से आ रहे बाइक सवार युवक ने प्रेमपाल गिरी की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरकर प्रेमपाल गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें