फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मैजिक को रौंद रोडवेज बस पेड़ से टकराई, चार की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। मुरादाबाद आगरा हाईवे पर नूरपुरा तिराहे के पास रोडवेज बस की टक्कर से अंगूर से लदा टाटा मैजिक क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में टाटा मैजिक सवार चार लोगों की हालत गंभीर बनी हैं। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया। परिचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बुध विहार डिपो की बस मुरादाबाद से अलीगढ़ की ओर जा रही थी। हाईवे पर नूरपुर तिराहा और भकरौली के बीच रोडवेज बस ने सामने से आ रहे टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। हादसे में अनियंत्रित होकर बस खाई में पेड़ से जा टकराई और टाटा मैजिक क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे पलट गया। टाटा मैजिक में चार लोग सवार थे। उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी गुन्नौर ले जाया गया। घायलों में दो की पहचान दानी शर्मा (30), गगन (17) निवासी गांव भकरौली थाना धनारी के रूप में हुई है। टाटा मैजिक में सवार दो लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। सभी चारों घायलों को सीएचसी गुन्नौर से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
हादसे के बाद आरोपी चालक रोडवेज चालक मौके फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस के परिचालक को हिरासत में ले लिया है। टाटा मैजिक सवार अलीगढ़ की ओर से अंगूर खरीदकर ला रहे थे। चारों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

परिचालक ने पुलिस को बताया कि रोडवेज बस में मात्र तीन यात्री सवार थे। वह हादसे में सकुशल बच गए। घटना के बाद वह दूसरे वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें