फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एक घर से निकले चार जनाजे, हर आंख नम हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन में एक ही परिवार के चार शव घर पहुंचे तो सभी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। हर आंख नम दिखाई दी। मृतकों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। शव सुपुर्द ए खाक कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार दोपहर मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में गंगा पुल के पास हुआ था। सरायतरीन निवासी जुनैद अपनी पत्नी सिमरन (25), बेटे दानियाल (3) और साली मंतशा (22) के साथ मुरादाबाद जा रहे थे। वे रिश्तेदारी में मिलने और दवाई लेने के लिए निकले थे। हादसे में सिमरन, दानियाल और मंतशा की मौके पर ही मौत हो गई। सिमरन सात-आठ महीने की गर्भवती थी, जिसका बच्चा भी मृत अवस्था में बाहर आ गया। घायल जुनैद का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। जहां हालत में ज्यादा सुधार नहीं है।
000000
गमगीन माहौल दिखा, पड़ोसियों के घर तक नहीं जले चूल्हे

एक ही परिवार में चार मौतों से पूरे सरायतरीन इलाके में शोक छा गया। आसपास के घरों में चूल्हे नहीं जले और हैंडीक्राफ्ट का काम बंद रहा। जनाजे में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक इकबाल महमूद सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान बर्क और चेयरमैन पति चौधरी मुशीर खां भी शामिल होने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें