फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: निर्माणाधीन चार मंजिल मकान दूसरे भवन की छत पर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

Sun, 30 Apr 2023 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 39 से 41
विज्ञापन


बबराला (संभल)। बबराला के मोहल्ला साहूकारा में नीचे टैंक की खुदाई करने पर कृष्ण मुरारी के निर्माणाधीन चार मंजिल मकान की बिल्डिंग तिरछी हो गई और करीब ढाई घंटे बाद भर भराकर पड़ोसी की छत पर गिर गई। बिल्डिंग गिरने से पहले ही सभी लोग सुरक्षित बाहर आ गए थे। सूचना पर एसडीएम, सीओ व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा अग्निशमन विभाग की टीम हटाने में लगी है।
मोहल्ला साहूकारा में कृष्णमुरारी की करीब 35-40 गज जमीन है। वह इस स्थान पर चार मंजिल बिल्डिंग बनवा रहे थे। आसपास के लोगों ने मना भी किया था। शनिवार की शाम को मजदूरों से शौचालय के टैंक के लिए खुदाई करा रहे थे। खुदाई करते हुए शाम करीब पांच बजे बिल्डिंग तिरछी होने लगे। काम कर रहे मजदूर भी वहां से काम छोड़कर भाग गए। पड़ोस के मकान मालिक राजेंद्र प्रसाद व मुकेश भी परिवार के लोगों के साथ घर से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के मकान एक मंजिला हैं। कृष्ण मुरारी की बिल्डिंग धीरे धीरे तिरछी होती रही और शाम करीब साढ़े सात बजे (ढाई घंटे बाद) भरभराकर पड़ोस के दोनों मकान पर गिर पड़ी। हादसे में राजेंद्र के मकान का लिंटर व मुकेश के मकान में जाने के लिए बनी गैलरी का लिंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे से पहले ही सभी लोग सुरक्षित बाहर आ गए थे। राजेंद्र सिंह के घर का कुछ सामान मलबे में नीचे दब गया। मकान गिरने की सूचना पर एसडीएम संदीप वर्मा, सीओ आलोक सिद्धू, पुलिस बल व अग्निशमन विभाग भी मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन विभाग ने मलवा हटाने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारी मौके पर हैं। मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें