फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चार दशक पुराना मामला निपटा, आर्य समाज की भूमि से हटा अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। आर्य प्रतिनिधि सभा, सरायतरीन की भूमि पर चार दशक से चल रहा मामले का सोमवार को निपटारा हो गया। अवैध कब्जा को हटवाते हुए तहसील प्रशासन ने आर्य समाज को कब्जा दिलाया है। एसडीएम के आदेश पर यह कार्रवाई हो सकी।
विज्ञापन

आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रबंधक संतोष कुमार ने एसडीएम को बताया था कि घुघावली चुंग्गी अंदर में स्थित कृषि भूमि के भूखंड को लेकर 1980 के दशक से विवाद चल रहा था। इस भूमि को 1984 में विवाद के चलते इस शर्त के साथ कुर्क कर लिया कि जब तक पक्षों के अधिकार, स्वामित्व का निर्धारण किसी सक्षम न्यायालय के द्वारा नहीं हो जाता।
इसके बाद करीब चार दशक तक मुकदमेबाजी रही। वर्ष 2018 में यह भूमि आर्य समाज के पक्ष में निर्णीत हुई। इसके खिलाफ भी वाद चला। जिसके बाद भी यह आर्य समाज के पक्ष में निर्णीत रही। लेकिन इस पर अवैध कब्जा था। एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार टीम के साथ सोमवार को मौके पर पहुंचे और अवैध कब्जे को हटवा दिया। इसके बाद आर्य समाज को इस पर कब्जा दिलवाया गया है। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें