फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तीन दिन में चार गायों की मौत, अधिकारी बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा ब्लाक के गांव मंगलपुर में स्थित अस्थाई गो आश्रय स्थल में पिछले तीन दिन में चार गोवंश पशुओं की मौत हो गई। इसके बावजूद अधिकारी व्यवस्थाओं को लेकर चिंतित नहीं है, जबकि परिसर में बारिश हो जाने के बाद से कीचड़ फैली हुई है। उसी कीचड़ में पशु रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

लगातार ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी का दावा है कि दो गोवंश पशुओं की मौत हुई है, जबकि ग्रामीण बता रहे हैं कि पिछले तीन दिन में चार गोवंश पशुओं की मौत हुई है। गोवंश पशुओं को सूखा भूसा ही दिया जा रहा है। जिससे पशु दुबले और पतले होते जा रहे हैं। इसे लेकर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव चिंतित नहीं है। मंगलपुर के निवासी मोनू कुमार ने बताया कि रविवार से लेकर मंगलवार तक चार गोवंश पशुओं की मौत हो चुकी है। पर अधिकारी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें