फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किशोरी समेत चार कोरोना संक्रमित मरीज मिले, सक्रिय केस 43 हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में कोरोना संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ रही है। मंगलवार को किशोरी समेत चार कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 43 हो गई है। जिले में 16 मार्च को पहला मरीज मिला था। उसके बाद लगातार मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

अभी तक 123 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि एक महिला की मौत भी हो चुकी है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि सक्रिय मरीजों में गांव तुमरिया घाट निवासी 13 वर्षीय बालिका, अकरौली निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, धुरैटा निवासी 30 वर्षीय युवक और गांव चंदनकटी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। बताया कि इन मरीजों में खांसी, बुखार, जुकाम और गले की समस्या थी। आरटीपीसीआर की जांच में संक्रमित पाए गए हैं। बताया कि भीड़ में जाने से इस समय बचना चाहिए। जिससे संक्रमण का खतरा कम हो सके। मास्क लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें