फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो अलग-अलग हादसों में महिला समेत बाइक सवार चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार मोरध्वज पुत्र जगदीश निवासी गांव बमनेटा व दूसरी बाइक पर सवार योगेंद्र पुत्र रामवीर निवासी गांव मझावली थाना बनियाठेर घायल हो गया। हादसा गांव मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बहजोई-चंदौसी के बीच गांव बमनेटा के निकट हुआ।
विज्ञापन

वहीं दूसरे हादसे में बंदर सामने आने पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे बाइक सवार महिला प्रकाशवती पत्नी बदन गिरि व युवक तनुज गिरि पुत्र त्रिलोक गिरि निवासी टंकी मोहल्ला थाना इस्लामनगर जिला बदायूं घायल हो गए। हादसा मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बहजोई-बबराला के बीच गांव पाठकपुर के निकट हुआ। सभी घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें