फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जहरीला चारा खाने से चार पशुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुरसानी। गांव मन्नीखेड़ा निवासी दलजीत सिंह के घर में शुक्रवार को जहरीला चारा खाने से चार पशुओं की मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में दो पशुओं का चिकित्सक से उपचार कराया। बमुश्किल दो पशुओं को बचाया जा सका।
विज्ञापन

किसान दलजीत सिंह ने बताया कि उनके पास कुल छह पशु थे। शुक्रवार शाम को खेत से हरा चारा लाकर कुट्टी काटने के बाद पशुओं को खाने के लिए दे दिया। कुछ समय बाद पशुओं की तबीयत लगातार खराब होती चली गई और एक के बाद एक कुल चार पशुओं की रात करीब 11 बजे मौत हो गई। एक साथ चार पशुओं की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। सुबह पशु चिकित्सक रवि कुमार को जानकारी दी गई। वह मौके पर पहुंचे और जीवित दो पशुओं का इलाज किया, तब जाकर मुश्किल से दोनों पशुओं की जान बच सकी। पीड़ित किसान ने बताया कि पशुओं की मौत से लगभग दो लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
पशुओं की मौत से किसान का परिवार सदमे में है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हेमेंद्र सिंह ने बताया कि किसान से बातचीत करने पर पता चला कि खेत में लगे हरे चारे में किसान ने कीटनाशक का प्रयोग किया था, उसी चारे को खाने के बाद पशुओं को फूड प्वाइजनिंग हो गई और चार पशु मर गए। दो पशुओं का इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें