फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बेतरतीव भरे पशुओं से लदा वाहन जब्त, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कोतवाली पुलिस ने एक वाहन में बेतरतीब भरे पशुओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। कार्यवाहक प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल सिंह के मुताबिक दरोगा बसंत कुमार मय पुलिस के वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर संभल तिराहे से दरोगा ने एक वाहन में पशु बेतरतीब भरे हुए थे।
विज्ञापन

इसमें पशु चिकित्सक को दिखाए जाने के बाद एक पशु मृत निकला। इस पर आरोपियों को पकड़कर कोतवाली लाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अतीक निवासी गांव ढकिया जट, डिलारी, जमील अहमद व शकील निवासी सीकमपुर थाना मूढापांडे तथा सुलेमान निवासी गांव व थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद बताए।
उन्होंने बताया कि पकड़े आरोपियों से एक भैंस व चार कटिया बरामद की गई हैं। आरोपियों के पास से पिकअप वाहन संबंधी कागजात भी नहीं मिले। इसको लेकर पिकअप वाहन सीज किया गया है। कार्यवाहक प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि इसके अलावा पशुओं को लोगों की सुपुर्दगी में दिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें