संभल जिले के पवांसा में 14 दिनों में 28 बंदरों की मौत हो गई है। तीन बंदरों के शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। दो बंदरों के शव को पोस्टमार्टम हो गया है। एक बंदर के शव का पोस्टमार्टम आज होगा। रिपोर्ट देर रात तक आएगी। इस बीच वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी पवांसा में मौजूद हैं और बंदरों को साफ स्वच्छ भोजन तथा एंटीबायोटिक दवाएं दे रहे हैं। यह दवाएं केले में रखकर दी जा रही हैं।