फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल के सिरसी में आज बैठक करेंगे भाजपा के राजस्थान से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। राजस्थान के भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया सोमवार की दोपहर 12 बजे संभल के सिरसी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक सिरसी-हजरतनगर गढ़ी के भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्षित रस्तोगी के घर पर होगी। यहीं कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए जोश भरेंगे। डाॅ. सतीश पूनिया राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।
विज्ञापन

अब पीएमओ कार्यालय में जिम्मेदारी निभाते हैं। इससे पूर्व उनका संभल जिले में दो दिवसीय दौरा रहा था। वहीं सोमवार की बैठक में लोकसभा क्षेत्र में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर आमजन, प्रबुद्धजन, व्यापारियों, किसानों और युवाओं से विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये संवाद किया जाएगा। जिससे लोकसभा चुनाव की तैयारियों को मजबूती मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें